Tuesday, 5 August 2025

जिला ग्रामीण विकास शाखा, धनबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रण

धनबाद जिला ग्रामीण विकास शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत संविदा आधार पर खाली पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करती है। यह नियुक्ति झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के अधिसूचना क्रमांक 1016 (अनु०) ग्रा०वि०-10-PMAY-G-54/2016 दिनांक 01.03.2017 के अनुसार की जाएगी।

उपलब्ध पद

जिला स्तर के पद:

  • प्रशिक्षण समन्वयक (अनारक्षित) – 01 पद
    मासिक मानदेय: ₹35,000
  • लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर (अनारक्षित) – 01 पद
    मासिक मानदेय: ₹15,000

प्रखण्ड स्तर के पद:

  • प्रखण्ड समन्वयक
    - अनारक्षित (UR): 02 पद
    - पिछड़ा वर्ग (BC-II): 01 पद
    कुल पद: 03
    मासिक मानदेय: ₹18,000
  • लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर
    - अनारक्षित (UR): 04 पद
    - अनुसूचित जाति (SC): 01 पद
    - अनुसूचित जनजाति (ST): 01 पद
    - पिछड़ा वर्ग (BC-II): 01 पद
    कुल पद: 07
    मासिक मानदेय: ₹10,000

नोट: पदों की संख्या एवं आरक्षण श्रेणी में परिवर्तन संभव है।

पात्रता मानदंड

आयु सीमा:

  • प्रशिक्षण समन्वयक एवं प्रखण्ड समन्वयक: 22-45 वर्ष
  • लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर: 18-30 वर्ष

(आयु गणना 01.06.2025 के अनुसार होगी)

शैक्षणिक योग्यता:

जिला स्तर:
  • प्रशिक्षण समन्वयक: ग्रामीण प्रबंधन/सहकारी प्रबंधन/सोशल वर्क में स्नातक एवं 3 वर्षों का कार्यानुभव।
  • लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर: वाणिज्य विषय में इंटरमीडिएट, डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) के साथ 1 वर्ष का अनुभव; हिंदी और अंग्रेजी टंकण दक्षता अनिवार्य।
प्रखण्ड स्तर:
  • प्रखण्ड समन्वयक: ग्रामीण प्रबंधन/सहकारी प्रबंधन/सोशल वर्क में स्नातक एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव; विशेष योग्यता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता।
  • लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर: वाणिज्य विषय में इंटरमीडिएट, DCA और 6 माह कार्यानुभव; हिंदी और अंग्रेजी टंकण दक्षता अनिवार्य।

आरक्षण और प्रमाणपत्र

  • आरक्षण धनबाद जिला के नियमों के अनुसार।
  • आरक्षण का दावा करने वाले अभ्यर्थी संबंधित सक्षम अधिकारी से जारी जाति प्रमाणपत्र और स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक मेधा सूची के आधार पर चयन।
  • पद के अनुपात में दस गुना उम्मीदवारों को दक्षता परीक्षा में आमंत्रित किया जाएगा।
  • परीक्षा में विषय ज्ञान, कम्प्यूटर ज्ञान एवं टंकण कौशल की जाँच होगी।
  • न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले ही चयन योग्य होंगे।

संविदा एवं अन्य जानकारी

  • नियुक्ति तीन वर्ष की संविदा पर होगी, वार्षिक मूल्यांकन के अधीन।
  • मानदेय में वार्षिक 5% वृद्धि संभव है।
  • सरकारी कार्य के लिए यात्रा व्यय केवल नियमानुसार दिया जाएगा।
  • संविदा नियुक्ति स्थायी सेवा का दावा नहीं बनाती।

आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: http://applyrdd.jharkhand.gov.in

आवेदन तिथियाँ: 29 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करना आवश्यक।

अधिक जानकारी और पूर्ण विज्ञापन हेतु धनबाद जिला की आधिकारिक वेबसाइट या जिला ग्रामीण विकास शाखा के सूचना पट्ट देखें।

1 comment:

JPSC Prelims Answer Key 2026 Released!

JPSC Prelims Answer Key 2026 Out JPSC Prelims Answer Key 2026 Released! Dow...